होली मिलन कार्यक्रम व सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श

होली मिलन कार्यक्रम व सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

देहरादून, 11 फरवरी : देवभूमि पत्रकार यूनियन, प्रदेश कार्यकारिणी की एक आपात बैठक यूनियन के प्रदेश मुख्यालय पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल वर्मा की अध्यक्षता तथा डा. वी डी शर्मा के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में यूनियन की सदस्यता अभियान चलाने पर गहन चर्चा हुई। वहीं होली मिलन कार्यक्रम कराने की रूपरेखा भी तय की गई। संगठन के जनपदीय विस्तार किए जाने पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सुझाव व विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नेपाल का कल्चर नहीं आने दिया जायेगा जुआ , कैसीनो चलाने वालों के नमो का पुलिस करे खुलासा – सुमित

प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री एस एन उपाध्याय ने सदन को बताया कि सभी सदस्यों को माह अक्टूबर व नवम्बर में सूचित किया गया था कि वे 31 दिसंबर 2022 तक वर्ष 2022=2023 का वार्षिक शुल्क हर हाल में जमा करा दें। यदि उक्त शुल्क निर्धारित तिथि तक जमा नहीं कराएंगे तो उनकी सदस्यता समाप्त मानी जाएंगी। नया सदस्य बनने के लिए उनको नवीन सदस्यता प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मित्र पुलिस ने निभाई मित्रता एक फोन पर घर पहुंचाई दवाई

उन्होंने बताया कि कई सदस्यों की सदस्यता शुल्क जमा न कराने के कारण विधिक रूप से समाप्त हो गई है।

बैठक में महासचिव जी ने बताया कि बाहरी जनपदों के आई कार्ड कोरियर से भेजे जा चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

देहरादून के आई कार्ड प्रदेश मुख्यालय से लिए जा सकते हैं । बैठक में सर्वश्री अनिल वर्मा, डा. वीडी शर्मा, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, एस एन उपाध्याय, राजेश भटनागर, गोपाल सिंघल, प्रदीप चौधरी, दीपक गुलानी, दीपक धीमान, सूर्य प्रकाश शर्मा, रजत शर्मा, शैलेश पोखरियाल, आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...