संवाददाता अतुल अग्रवाल | महानगर हल्द्वानी में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों एवं लड़कियों के गायब होने पर मानवाअधिकार परिवार ने चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय मानव अधिकार परिवार संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका सक्सेना के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से मुलाकात कर महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों के विषय में वार्ता की |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220705_105603.jpg)
साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा शिष्टमंडल ने कहा कि नगर क्षेत्र में हो रही आए दिन लड़कियों व महिलाओं के गायब होने की खबरें समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं ,जो कि एक बहुत ही गंभीर विषय है इस तरह से हो रही घटनाओं से सामाजिक भय भी उत्पन्न हो रहा है , मानव अधिकार परिवार संगठन के शिष्टमंडल ने यह भी कहा ऐसा प्रतीत होता है महानगर हल्द्वानी में कोई गिरोह सक्रिय है जो कि ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है ,उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि गायब की जा रही महिलाओं व युवतियों को कहीं देह व्यापार या बेचे जाने का कारोबार कोई गिरोह तो नहीं कर रहा है , नाबालिग लड़कियों को नशे का आदि बना कर इस्तेमाल किया जा रहा है ज्ञापन में यह भी कहा गया कि उक्त विषय का संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही व शासन प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों को भी अवगत कराने की कृपा करें ,एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा उठाय गए कदम से अवगत कराने की कृपा करें |
यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं होती हैं तो भारतीय मानवाअधिकार परिवार द्वारा स्वय ही संज्ञान लेकर प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा शिष्टमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ,लीगल सेक्रेटरी इकबाल सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सक्सेना मौजूद थे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595