संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
चम्पावत। मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह बनबसा से चम्पावत तक वाहन के जरिए पहुंचेंगे। 55 विधान सभा होने के कारण पूरे रास्ते में 55 जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इधर एक दिन पूर्व सीएम के नामांकन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनबसा से चम्पावत तक मुख्यमंत्री के स्वागत, पर्चा भरने के बाद होने वाली रैली आदि कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/IMAGE_1646969274-1024x576.webp)
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि विधायकों को मंडल बांटे हैं। हर मंडल में विधायक चुनाव के दिन तक मौजूद रहकर जनता से संवाद करेंगे। इसके अलावा शक्ति केंद्रों में संयोजक बनाए गए हैं। सभी लगातार प्रवास कर मुख्यमंत्री को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक जीत के लिए जी जान लगाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और उपचुनाव संयोजक कैलाश गहतोड़ी ने स्थानीय स्तर पर तैयार की गई चुनावी रणनीति की जानकारी दी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/cm_pushkar_singh_dhami-sixteen_nine.jpg)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पूर्व वे बनबसा से चम्पावत तक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि सीएम दोपहर डेढ़ से दो बजे की बीच किसी भी वक्त नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री काफिले के साथ तहसील परिसर से मोटर स्टेशन पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/pushkar-dhami-1-16364516794x3-1.webp)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/1126e100-f248-43ae-b1d3-29d54e69824f.jpg)
नामांकन में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा आधा दर्जन से अधिक मंत्री और कुमाऊं के अधिकांश भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मंत्री रेखा आर्या और मंत्री सौरभ बहुगुणा चम्पावत पहुंच चुके थे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि मंत्री चंदन राम दास, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, प्रेम चंद्र अग्रवाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा सहित कई अन्य मंत्री नामांकन में शामिल होंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595