संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्वशनीय सूत्रों से एक बड़ी खबर आ रही है जानकारी के मुताबिक
काठगोदाम पुलिस के अनुसार 32 साल के बनै मौर्य उर्फ विनय मूलरूप से बरेली जिले के अलीगंज का रहने वाला था। वह कई वर्षों से पत्नी अनीता व परिवार के साथ हल्द्वानी के शीशमहल में किराये के मकान पर रहने लगा था। हाईडिल गेट के पास उसकी सब्जी की दुकान थी। विगत 14-15 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गया। भाई के लापता होने की गुमशुदगी रूप चंद्र मौर्य ने काठगोदाम थाने में दर्ज करवाई। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस जांच में उसकी प्रेमिका धन देवी पत्नी हरीश पाल के बारे में जानकारी मिली। महिला मूलरूप से यूपी के शाहजहांपुर के बचनी थानाक्षेत्र की रहनी वाली है। लेकिन घटना के दौरान पति संग गुरुग्राम के भोंडसी स्थित शिव विहार कालोनी में रहती थी। जांच में पता चला कि शीशमहल से बनै उर्फ विनय प्रेमिका के गुरुग्राम वाले किराये के कमरे में पहुंचा। रात में काम से घर लौटे पति हरीश ने दोनों को एक साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया। जिसके बाद उसने बनै की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस युवक की तलाश पुलिस और परिजन पिछले छह माह से कर रहे थे। उसकी लाश अब बरामद हुई। अप्रैल में ही युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस को हरियाणा के गुरुग्राम से लाश बरामद हो गई है। गला घोंटने के बाद शव खाली प्लाट में गाड़ दिया गया था। हत्या के मामले में मृतक की प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमिका का मोबाइल जैसे ही खुला तो पूरे राज का पर्दाफाश हो गया। बनै की हत्या के बाद उसके शव को हरीश व धन देवी ने कमरे से करीब 100 मीटर दूर खाली प्लाट में गाड़ दिया। इधर लापता बनै की तलाश में हल्द्वानी पुलिस गुजरात के गांधीनगर तक पहुंची। जहां से आरोपी पति-पत्नी को पकड़ गुरुग्राम लायी। इसके बाद हत्यारोपियों ने जो राज उगला उससे पुलिस के होश उड़ गये। तब जाकर घटना से पर्दाफाश हुआ। हत्याकांड के बाद धन देवी ने अपना नंबर बंद कर दिया था और वह गुजरात चले गये। जैसे ही गुजरात में मोबाइल खुला तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595