हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में दृष्टि वनाग्नि सुरक्षा अभियान ने जनसहभागिता की मिसाल कायम की>VIDEO

हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में दृष्टि वनाग्नि सुरक्षा अभियान ने जनसहभागिता की मिसाल कायम की>VIDEO
ख़बर शेयर करें -

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी,,,,, हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में आर0सी0काण्डपाल प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग तथा ममता चंद उप प्रभागीय वनाधिकारी नन्धौर के निर्देशन में

सुनील शर्मा वन क्षेत्राधिकारी द्वारा जनसहभागिता आधारित संयुक्त वनाग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं नियन्त्रण हेतु दृष्टि अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वनों में अग्नि निवारण, उपाय, जैव विविधता एवं वन्य जीवों का संरक्षण, वनाग्नि निवारण एवं

नियन्त्रण में आधुनिक वन अग्नि समन तकनीकों एवं उपकरणों का प्रयोग तथा वनाग्नि प्रबन्धन में व्यापक प्रचार.प्रसार एवं जन.जागरूकता द्वारा वनाग्नि नियन्त्रण में जनसहभागिता एवं सहयोग हेतु लोगो को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना तथा अन्य विभागों एंवम संगठनो से परस्पर समन्वय स्थापित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्धिस्त कौनफिडरेशन संस्था ने महाराज को 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 50 ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए

दृष्टि अभियान में स्थानीय समुदायों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं, पर्यटकों इत्यादि से वनकर्मियों द्वारा अपील की जा रही है कि वनों में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ ना लायें, जलती बीड़ी, सिगरेट जंगल में ना फेके, यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाये तो उसे रोके तथा ऐसे शरारती एवं असमाजिक तत्वों को पकड़ने में वन कर्मियों को सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के साथ ही उसे उचित पुरस्कार दिया जायेगा। वनों में आग लगाना कानूनन अपराध है तथा संबंधित के विरूद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है।

दृष्टि अभियान में जनमानस को स्थानीय भाषा में वनों में आग लगने के कारणों, रोकथाम एवं नियन्त्रण किया जा रहा है। साथ ही रेंज स्तर पर वनाग्नि नियन्त्रण एवं रोकथाम हेतु संचालित एवं प्रचलित गतिविधियों एवं प्रयासों के बारे में भी लोगो को बताया जा रहा है।
दृष्टि अभियान में दृष्टिः वनाग्नि नाम से व्हट्सएप ग्रुप संचालित है, जिसमें सक्रिय सदस्यों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है, इससे जुड़कर ग्रुप मे कोई भी व्यक्ति वनाग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं नियन्त्रण में अपने स्वंय के बेहतर प्रयासों, अनुभवों, तकनीक एवं ज्ञान को साझा कर सकता है। ग्रुप में वनाग्नि घटना के फोटों विडियों तथा जानकारी देने पर वनकर्मियों द्वारा त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से वनाग्नि घटनाओं को नियन्त्रित किया जा रहा है। ऐसे बेहतर प्रयासों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। यह व्हट्सएप ग्रुप परस्पर जनसंवाद एवं विचार विमर्श का बेहतर माध्यम साबित हो रहा है।
दृष्टि अभियान निश्चित तौर पर वनाग्नि सुरक्षा, सतर्कता, नियन्त्रण एवं रोकथाम तथा जन जागरूकता एवं प्रचार.प्रसार की दिशा में एक अभिनव प्रयास है, इस अभियान में जनभागीदारी एवं जागरूकता एक अहम कढ़ी है, वन सम्पदा एक राष्ट्रीय धरोहर है, तथा प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्वय है कि वह इसके संरक्षण एवं सुरक्षा में अपना सक्रिय योगदान दें। दृष्टि अभियान में उप राजिक राकेश सिंह वन दरोगा, धरम सिंह मेहता, रजत नाथ, अवतार सिंह, वन बीट अधिकारी. दीपक परिहार, सुमित खर्कवाल, श्री पंकज सकलानी, योगेश कुमार, विशाल बर्मन श्याम इत्यादि अपने क्षेत्रों में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  चाय वाले सूदखोर द्वारा जलील करने गालियां एवम जान से मारने की धमकी के डर से युवा ने दी जान
देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...