जी हाँ,सफलता की सीढ़ियाँ कोई भी चढ़ सकता हैं ।होना चाहिए दूर दृष्टि और जज़्बा।आगे बढ़ने में बहुत लोग सक्षम होते हैं,यह नहीं कि कोई अंबानी या सिर्फ़ “कोई खास व्यक्ति ही कर सकता हैं” यह कहना हैं जी वी परिवार के प्रबंध निर्देशक और इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादो के अग्रणी व्यवसायी विम्मल सेठी का।



संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज दिनांक 18.10.2022 को श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारी व यातायात प्रभारियों के साथ आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत वर्चुवल गोष्ठी की गई।
दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपदों में समुचित यातायात व्यवस्था, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी-
- सभी थाना प्रभारियों द्वारा दीपावली से पूर्व अपने-अपने थानों में सी0एल0जी0 बैठक की जायेगी।
- जनपदों के भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्थलों में पैदल गश्त कराते हुए सभी मुख्य स्थलों आदि पर पुलिस ड्यूटियाँ लगायी जायेंगी।
- भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त के साथ-साथ पिकेट ड्यूटी भी लगायी जायेगी।
- सुव्यवस्थित यातायात/ सुरक्षा प्रबन्धन हेतु जिन स्थानों पर बैरिकेट्स लगाकर चैकिंग की जायेगी।
- पर्व के दौरान बैंक व एटीएम में भी समय-समय पर चैकिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जाये।
- पूर्व में चलाये गये अबियान “इवनिंग स्ट़ॉर्म अभियान” की तर्ज पर औचक चैकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।



- समस्त जनपद प्रभारी अपने-अपने जनपदों में समस्त फायर यूनिटों एवं उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों को एलर्ट दशा में रखेंगे। आवश्यक होने पर एसडीआरएफ बल को भी ड्यूटी हेतु लगाया जायेगा


- सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में आतिशबाजी की दुकानों को चिन्हित निर्धारित स्थानों पर ही लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
- जनपदों में कार्यालयों / पुलिस लाईन/ अन्य मदों में सम्बद्ध अधिकारी/कर्मचारियों को भी त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था ड्यूटी हेतु लगाया जायेगा।

- जनपद के मुख्य बाजारों में एएचटीयू/ महिला पुलिस व डॉग स्कवॉड की भी ड्यूटी लगायी जायेगी।
- जनपद के जिला कन्ट्रोल कक्ष द्वारा प्रत्येक घंटे में सी0क्यू0 करते हुए लोकेशन ज्ञात की जायेगी।
- चौराहों पर अधिक ध्यान देते हुए ड्यूटियां लगाई जाऐंगी।
13=प्रत्येक दिवस सायं 4 से 8 बजे तक अधिक से अधिक पुलिस बल रोड पर दिखाई देगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595