जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | हल्द्वानी में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौजूद रहे, स्कूलों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/DSC_0512.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/DSC_0531.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/DSC_0539.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/DSC_0545.jpg)
• मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने ध्वजारोहण कर देश को राष्ट्रीयता के भाव में एक सूत्र में पिरोए जाने को लेकर आमजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही आजादी के 75 वर्ष में देश की तरक्की और उन्नति मैं प्रत्येक नागरिक के परस्पर सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, जहाँ धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतन्त्रता है। शहीदों को नमन करते हुए उन्होनें कहा कि हमें देश की आजादी के तमाम शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के सपनों के अनुरूप सबल, विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है।
• वही पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने भी लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी और आजादी के स्वाधीनता सेनानियों को याद किया। शहर के समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय संस्थान में प्रातः 09 बजे ध्वाजारोहण किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595