जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | जनपद प्रभारी/ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सोमवार की सायं इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्टेडियम को कार्यदायी संस्था से खेल विभाग को हस्तान्तरित कर दिया जायेगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-01-at-9.19.51-AM.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-01-at-9.19.53-AM.jpeg)
उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौरान विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की कुछ सामग्री यहां पड़ी हुई है जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की सामग्री को शिफ्ट करने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि स्टेडियम में जल्द से जल्द खेल सुचारू कर दिया जायेगा। जिन मानकों के अनुसार अपेक्षा की गई है उन मानकों के परीक्षण के उपरान्त हैंडओवर किया जायेगा। उन्होनेे कहा कि आने वाले समय मे युवा खिलाडी जो लोग फौज की तैयारी कर रहे हैं उनके लिये यह स्टेडियम अभ्यास हेतु अनुकूल हैै।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, सीओ शान्तनु पराशर, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला क्रीडा अधिकारी राशिका सिद्विकी, के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595