संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में सायंकालीन/रात्रि गश्त के माध्यम से थाना चौकी क्षेत्र में शांति/सुरक्षा व्यवस्था कायम करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त आदेशो के अनुपालन में आज दिनाँक 13/02/2023 को प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी राजपुरा, उप निरीक्षक दिनेश जोशी द्वारा सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-13-at-08.18.02-1.jpeg)
आकाश उर्फ गोलू कश्यप पुत्र स्व0 नत्थू लाल निवासी राजपुरा मुन्नी कश्यप वाली गली हल्द्वानी को संदिग्धावस्था में घूमते हुए पकड़ा गया पुलिस टीम द्वारा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया गया।
जिसके विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात करने पर पता चला कि अभियुक्त उपरोक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी चौकी प्रभारी राजपुरा हल्द्वानी
आरक्षी सुरेश सिंह चौकी राजपुरा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595