संवाददाता अतुल अग्रवाल ”HS NEWS ” हल्द्वानी | विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से मिल रही है जानकारी के मुताबिक
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए है। इसके साथ ही इसमें एक चालक की भी मौत हो गई है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
इस मामले पर गृह मंत्रालय सक्रिय हो गया है। फिलहाल इस मामले में जांच शुरू की जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि अरनपुर में नक्सलियों द्वारा विस्फोट किए जाने की आशंका है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/04/106361753_ca3c13d0-fc05-4b50-9855-0dbc9c8543bf.jpg)
जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है। हालांकि इस घटना जवानों को कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताया जा रहा है। घटना में DRG के जवानों के घायल होने की खबर है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। जवानों से भरी गाड़ी क IED ब्लास्ट से उड़ाया गया है।
मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। कई जवानों के शहीद होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक 11 जवान शहीद हुए हैं।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/04/naxal-attack5.jpg)
आज दिनांक 26.04.2023 को जिला दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की आसूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद हुए हैं। विस्तृत जानकारी भी प्रकाशित की जाएगी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595