संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | जानकारी के मुताबिक दिनांक 18/11/2021 को शिकायत कर्ता कंचन प्रसाद, निवासी शारदा फैक्ट्री के पीछे कैनाल रोड शीशमहल काठगोदाम जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में पहुँचकर एक शिकायती पत्र दिया गया कि रात्रि में उनके ससुराल की स्कूटी संख्या यूके 04 J 8261 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/1635220707846-71.jpg)
जिस संबंध में थाना मुखानी में एफ.आई.आर. नंबर-317/2021 धारा-380 भा.द.वि. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक धरम सिंह थाना मुखानी के सुपुर्द की गई। विवेचक द्वारा स्कूटी बरामदगी हेतु तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरा एवं स्थानीय व्यक्तियो से जानकारी हासिल कर चोरी हुई स्कूटी का पता लगाकर दिनांक-19/11/2021 की सायं चोरी हुई स्कूटी को थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जितेंद्र सिंह निवासी जैखन, पोस्ट ऑफिस नागार्जुन, द्वाराहाट अल्मोड़ा के कब्जे से जलाली सराईखेत मार्ग जनपद अल्मोड़ा से बरामद किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। स्कूटी बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा.द.वि. की बढ़ोतरी की गई है। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में -1 उपनिरीक्षक धरम सिंह (विवेचक) -2 आरक्षी ललित सती (थाना मुखानी) सम्मिलित रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595