- HS NEWS * ATUL AGARWAL – HALDWANI * | हल्द्वानी आज दिनांक 25 सितम्बर 2023 को हल्द्वानी वन प्रभाग के नन्धौर रेंज में 17 फीट लम्बे का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया। भूपाल सिंह मेहता, वन क्षेत्राधिकारी, नन्धौर, हल्द्वानी वन प्रभाग ने कहा कि उक्त अजगर ने एक तीन साल के कुत्ते को निलग लिया था।
इस वर्ष बारिश अधिक होने से सांप ज्यादा निकल रहे हैं, जिन्हे रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा जा रहा है। वन्य जीवों का समय से रैस्क्यू करने पर मानव वन्य जीव संघर्ष कम हो जाता हैं एवं मानव व वन्य जीव दोनों सुरक्षित रहते है। दूरभाष से मिली सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरगलिया निवासी भवान दास, भवानीपुर, चोरगलिया के खेत में आज 17 फीट लम्बा अजगर पाया गया। जिसका सफलता पूर्वक रैस्क्यू किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
उच्चाधिकारियों एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर श्रीमती ममता चंद से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम सांप व सभी प्रकार के वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे भी वन्यजीवों का रैस्क्यू जारी रहेगा। रैस्क्यू करने वाली टीम में श्री भूपाल सिंह मेहता (वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर), मोहन लखेड़ा(वन दरोगा), सुरेश मेहरा(वन बीट अधिकारी), राहुल, राजेन्द्र जोशी( वन दरोगा) थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595