जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | पंकज भट्ट, एस.एस.पी. नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस का अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/सेवन के विरुद्ध अभियान प्रचलित है, इसी क्रम में श्री हरवंश सिंह, एस.पी. सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी राजपुरा, उप निरीक्षक दिनेश जोशी द्वारा आज सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान राजपुरा शिव मंदिर के पास से स्थानीय राजपुरा हल्द्वानी निवासी एक
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-02-at-11.05.40-AM-1-599x1024.jpeg)
व्यक्ति हरीश कश्यप, पुत्र सुरेंद्र कश्यप को कुल 3.60 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति स्मैक की छोटी -2 पुड़िया बनाकर स्मैकियो को बेचने का काम करता है। अभियुक्त उपरोक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या- 406/22, धारा – 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।
पुलिस टीम में
1 उप निरीक्षक दिनेश जोशी प्रभारी चौकी राजपुरा हल्द्वानी
2 आरक्षी ललित सम्मिलित।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595