संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज दिनांक 02.09.2022 को जनपद नैनीताल के थाना भवाली में नियुक्त आरक्षी बृजेश कुंवर पुत्र श्री ध्रुव सिंह कुंवर निवासी ग्राम- रपली, पो0- खेला, थाना- धारचूला, जिला- पिथौरागढ़ का आकस्मिक निधन हो गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-02-at-06.55.58.jpeg)
आरक्षी वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद में नियुक्त हुए थे। विगत महीनों से आरक्षी का ब्रेन ट्यूमर होने के कारण हायर सेंटर राम मूर्ति अस्पताल बरेली से उपचार चल रहा था। परंतु आज सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से आरक्षी ने दम तोड दिया। संपूर्ण नैनीताल पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा आरक्षी के पार्थिव शरीर को रानीबाग के चित्रशिला घाट में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी दी गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-02-at-06.03.37.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-7.58.55-AM-11.jpeg)
तथा इस अपूर्ण क्षति से दुखी उनके परिजनों को दुख और संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी। आरक्षी की पत्नी गीता कुंवर समेत 02 बच्चे भी हैं। संपूर्ण नैनीताल पुलिस परिवार आरक्षी के असमय मृत्यु पर अत्यधिक दुखी है तथा इनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-02-at-06.55.57.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-02-at-06.55.57-1.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-02-at-06.02.45.jpeg)
शोक सलामी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, श्री प्रमोद कुमार, सीओ भवाली, श्री भूपेंद्र सिंह धौनी, श्री भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री उमेश मालिक, प्रभारी निरीक्षक भवाली, श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल समेत नैनीताल पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी तथा आरक्षी के परिजन एवम् स्थानीय लोग मौजूद रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595