2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र बचाने का
उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ही राजनैतिक विकल्प – राजेन्द्र चौधरी
समाजवादी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाना
पलायन और बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ
उत्तराखंड में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं पर्यटन की बेहतरी को प्राथमिकता दिलाने का कार्य होगा
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/1636256494073-17.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/DSC_0215-1.jpg)
संवाददाता अतुल;अग्रवाल -डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज देहरादून में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई। उत्तराखंड प्रभारी और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाने का है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ही राजनैतिक विकल्प है। जिस उद्देश्य के साथ उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ वह आगे नही बढ़ सका। प्रधानमंत्री जी और अन्य नेताओं ने उत्तराखंड में विकास का झूठ फैलाया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/1636257950378-16-1024x1024.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/254041278_4758077820879311_878333179705961242_n-1024x576.jpg)
राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तराखंड की समस्या राजनैतिक अस्थिरता के कारण विकराल होती जा रही है। पलायन और बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों के पास काम नहीं है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सत्ताधारी सरकारों की किसान विरोधी नीतियों से अन्नदाता परेशान है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सड़के बदहाल है। समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए थे उसी प्रकार उत्तराखंड में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं पर्यटन की बेहतरी को प्राथमिकता दिलाने का कार्य होगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/1636255717236-1024x1024.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/11/1636255563398-1024x1024.jpg)
चौधरी ने कहा कि 2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र बचाने का है। बीजेपी ने जनता की आवाज़ को दबाया है। भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का दुष्चक्र रच रही है। भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत कार्य कर रही है। जनता के साथ छल करना ही बीजेपी का असल चरित्र है। संविधान प्रदत्त अधिकारों को नष्ट कर भाजपा सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। इससे जनता को सचेत रहना होगा। समाजवादी पार्टी की ईमानदार कोशिश रहेगी कि लोकतंत्र मजबूत रहे और उत्तराखंड में विकास एवं खुशहाली का रास्ता मजबूत बने। उत्तराखंड देवभूमि है यहां की राजनीति में नैतिक पक्ष सर्वोपरि होना चाहिए लेकिन भाजपा इसके विपरीत आचरण करती है।
राज्य कार्यसमिति की बैठक में राज्य निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी का राजनैतिक प्रस्ताव पारित हुआ। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नीतियों, विचार और कार्यक्रमों पर आधारित एक वीडियो फिल्म जारी की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री शोएब अहमद, आभा बड़थ्वाल, हुसैन अहमद, एस के राय, सुभाष पंवार, डॉ राजेन्द्र पराशर, मशकूर कुरैशी, प्रो0 राकेश पाठक, चंद्रशेखर यादव, अरविंद यादव, गुलफाम, हेमा बोरा, अतुल शर्मा, आलोक राय, राजेन्द्र चौधरी, हनीफ गांधी, कृष्ण कुमार, रेखा मौर्या, नासिर मंसूरी, अनुराग कुकरेती, के.के. तिवाड़ी, विक्रांत अकेला, योगेंद्र यादव, सुधीर चौधरी, नरेंद्र गुज्जर, लव दत्ता, सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595