- HS NEWS * ATUL AGARWAL – HALDWANI * | हल्द्वानी विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री डॉक्टर विपिन चंद पांडे ने बताया कि उत्तराखंड में 19 सितंबर को बद्रीनाथ धाम से प्रारंभ होकर यह यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर 1 अक्टूबर को हल्द्वानी रामलीला मैदान में पहुंचेगी तथा 6 अक्टूबर को हरिद्वार में इसका विधिवत्त समापन होगा। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हजारों की जनसभा का आयोजन कर इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक मा. डॉ. शैलेंद्र जी का उद्बोधन रहेगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/09/382265806_685697796517746_1828421010368200098_n.jpg)
डॉ पांडे ने आगे बताया कि बजरंग दल के नेतृत्व में पूरे देश भर में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करके अपना राष्ट्र धर्म याद दिलाकर देश द्रोहियों का विरोध करते हुए उत्तम राष्ट्र भक्तों का निर्माण करना है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता रखने तथा जात पात व छुआछूत के विरोध में जागरण कर, स्वाभिमानी राष्ट्रभक्त तैयार कर पुरखों का गौरव बढ़ाना है।
इस यात्रा के दौरान जनवरी माह में अयोध्या में रामलाल के भव्य जलाभिषेक के लिए पवित्र नदियों का जल भी एकत्रित किया जा रहा है,
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595