संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला के मौके पर काठगोदाम थाने में समस्त पुलिस परिवार के साथ किया बृक्षारोपण एवं सभी प्रदेश वासियो को हरेला पर्व पर शुभकामनाये दी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/DSC_0143.jpg)
आज पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ हल्द्वानी में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जगह जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है और प्राकृतिक को बचाए रखने का संकल्प लिया जा रहा है, ऐसे में नैनीताल पुलिस भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरेला पर्व को मना रही है, इस मौके पर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा काठगोदाम थाना परिसर में पौधारोपण किया गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/07/DSC_0106.jpg)
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा कि हरेला पर्व हमारी उत्तराखंड की संस्कृति का प्रतीक है, जोकि हरियाली का संदेश देता है, ऐसे में नैनीताल पुलिस भी सभी थानों और चौकियों में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की ओर काम कर रहे हैं, इस मौके पर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक समेत विभाग के कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595