संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी | पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल जनपद के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों, थाना प्रभारियों/एस.ओ.जी. नैनीताल को अवैध तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किए जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए।
श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी श्री भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम महिला उप निरीक्षक श्रीमती मंजू ज्याला के द्वारा मय पुलिस टीम के क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुबोध कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशनलाल हाल निवासी पलटन बाजार देहरादून 24 वर्ष स्थाई निवासी ग्राम गढ़ हिम्मत सिंह थाना दोवा जिला दोवा राजस्थान, के कब्जे से क्रमशः 624 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) तथा अभियुक्त मुकेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी बासे सुमगढ थाना कपकोट बागेश्वर उम्र- 36 के कब्जे से क्रमशः 158 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) बरामद कर न्यू हल्द्वानी क्लब काठगोदाम की ओर नैनीताल रोड़ से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 322/23 धारा 26 वन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया उक्त कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस टीम -1- महिला उपनिरीक्षक मंजू ज्याला -2- कांस्टेबल प्रकाश बडाल -3- कॉन्स्टेबल संजीव राज
एसओजी टीम – 1- हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला – 2- हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत -3- कांस्टेबल भानु प्रताप -4- कांस्टेबल अशोक रावत
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595