पत्रकार, एक अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को दिया मौका
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी \ लखनऊ | सूत्रों के मुताबिक विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इनमें 50 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को मौका दिया गया है। उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां को टिकट दिया। उन्नाव के इस बहुचर्चित रेप मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल में हैं।
जबकि फर्रुखाबाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट से अराधना मिश्रा मोना को टिकट दिया गया है। मोना कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। वहीं शाहजहांपुर से आशा वर्कर पूनम पांडेय को मौका दिया गया है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को उतारा गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सूची नया संदेश दे रही है कि यदि आपके पास अत्याचार हुआ तो आपके पास यह शक्ति है कि आप अपने हक के लिए लड़ो। आपकी लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आपका साथ देगी। सत्ता अपने हाथ में लें।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595