संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा पथ संचलन आज दिनांक 26 मार्च 2023 दिन रविवार को पीली कोठी चौराहे से कालाढूंगी रोड लाल डांट तिराहा सेंट्रल हॉस्पिटल कुसुम खेड़ा चौराहा से वापस डीके स्पोर्ट्स ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुआ।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-26-at-11.33.06.jpeg)
इससे पहले डीके स्पोर्ट्स ग्राउंड मैं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीमान जगदीश जी ने भारी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित किया और सभी स्वयंसेवकों से निरंतर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का आह्वाहन किया। बोद्धिक के पश्चात 9 वाहिनियों में स्वंयसेवकों ने पथ संचलन किया। घोष की 2 वाहिनियां रहीं। स्वयंसेवकों को इस तरह जाते देख भारी संख्या में भीड़ द्वारा भारत माता की जय एवं जय श्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। पुष्प वर्षा के द्वारा कई संगठनों ने स्वंयसेवकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में नगर संघचालक माननीय विवेक जी, नगर कार्यवाह कमलेश, सह नगर कार्यवाह तनुज , जिला शारिरिक शिक्षण प्रमुख सूरज , कमल , अशोक , पंकज ,जिला प्रचार प्रमुख अतुल , भुवन , , नवीन,दीपक आदि स्वंयसेवक उपस्थित रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595