संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
हल्द्वानी | ज़िले में जहा एक औऱ क्राइम को लेकर आये दिन पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा बैठके करते हुए अपनी पीठ थपथपाते समाचार पत्रों में सुर्खिया बटोरते नज़र आ रहे है | वही दूसरी क्राइम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है |
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/crime.jpg)
जानकारी के मुताबिक शांत समझे जाने वाले उत्तराखंड में शनिवार को तीन – तीन कत्ल की वारदातें हुईं। यूएसनगर में खनन के खेल ने भाजपा नेता की जिंदगी छीन ली। वहीं देहरादून में पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी ही पत्नी को गला दबाकर मार डाला। जबकि ऋषिकेश के निकट रिसॉर्ट में डीजी बजाने पर हुए विवाद से एक कर्मचारी की मौत हो गई।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/nationalherald_2019-10_35ae873f-cf9d-45af-87f4-19445c2844b4_gunshtt_6722.jpg)
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर आये दिन गोली कांड की घटनाये सुर्खियों में उजागर हो रही है | इसी कड़ी में अवैध खनन के विवाद में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है । जानकारी के मुताबिक पंतनगर शांतिपुरी मंडल के महामंत्री संदीप कार्की पुत्र जगत सिंह शांतिपुरी नंबर तीन में निवास करते है। शनिवार सुबह संदीप की पड़ोस में रहने वाले ललित मेहता से खनन पट्टे पर जाने वाले मार्ग को लेकर विवाद हो गया। मामला उधम सिंह नगर का है जहां शांतिपुरी में खनन पट्टे के विवाद में एक साथी ने अपने दूसरे साथी को गोली मारकर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि विवाद बड़ने पर ललित मेहता ने संदीप के सीने पर असलहा सटाकर फायर कर दिया। परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल संदीप को किच्छा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत देख उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर निजी अस्पताल में डाक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए, और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वही शांतिपुरी में तनाव की स्थिति बनी हुई है । घटना शनिवार की है जहां शांतिपुरी में अवैध खनन की खेल में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इधर संदीप कार्की की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रीति और पुत्र दक्ष तथा पुत्री अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है तो वही बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी के करीबी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/DJ-topview-1204x642-1.jpg)
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना अंतर्गत के घट्टूगाड़ के पास डीजे बजाने से रोकने पर कैंप संचालकों में विवाद हो गया। एक कैंप संचालक ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर एक कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कैंप संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड़ में स्थित एकलव्य कैंप में डीजे बज रहा था और शोर भी हो रहा था। इस पर शिवालिक ओडेसी कैंप के कर्मचारियों ने डीजे बंद करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद करीब आधी रात को एकलव्य कैंप के संचालक अजय चौहान ने अपने दो साथियों के साथ शिवालिक ओडेसी कैंप में घुसकर वहां कार्यरत कर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें शिवालिक कैंप कर्मी यशपाल सिंह नेगी (20) निवासी मालाकुंटी, नीलकंठ पौड़ी गढ़वाल, रमन राणा और मनोज राणा निवासी घट्टूगाड़ घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि शिवालिक ओडेसी कैंप के संचालक गबर सिंह की तहरीर के आधार पर अजय चौहान, अभिषेक और नवोदित के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घट्टूगाड़ में चार साल से कैंप चला रहा था आरोपी अजय
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय चौहान घट्टूगाड़ में पिछले चार साल से कैंप चला रहा है। वह यमकेश्वर ब्लॉक का मूल निवासी है, जो पिछले कई सालों से अंबाला, हरियाणा में रह रहा है। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी एसएस कुंवर ने बताया कि कैंप के संचालक और कर्मियों का रिकार्ड पुलिस के पास है। बताया कि दो दिन पहले भी डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। तब कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था। वहीं रिसार्ट के लिए हाल में पयर्टकों के आकर्षण का केंद्र बने ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के रिसॉर्ट में हुई हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस घटना में मृतक नजदीक के गांव का ही रहने वाला था, जो यहां नौकरी कर रहा था। जबकि आरोपित रिसॉर्ट मालिक हरियाणा का बताया जाता है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/26_11_2021-wife_murdered_in_bareilly_22240959.jpg)
जानकारी के मुताबिक पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थीं। कई बार पति ने ऑनलाइन लूड़ों खेलते हुए अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से बात करते हुए देखा था। जिस कारण पति गुस्से में था। जिसके चलते पटेनलगर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर रविंद्र यादव के मुताबिक हरभजवाला पटेलनगर निवासी चंगेज खान पुत्र लियाकत अली अपनी पत्नी शबाना (45) और बच्चों के साथ रहते है। पिछले कई दिनों से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पति ने ऑनलाइन लूड़ो खेलने के लिए मना किया था। क्योंकि पत्नी शबाना एक व्यक्ति से बातचीत करती थी। कई बार उसे रोका भी था, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार तड़के 4:30 बजे गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। सुबह करीब 7:30 बजे वह आईएसबीटी स्थित पुलिस चौकी में पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/05/photo-1024x768.webp)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595