![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/avedh-sharab-1.jpg)
.NEWS हालत-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी |श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया द्वारा जनपद नैनीताल में शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हुआ है हड़कंप , अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 5.20 बजे प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार के दिशा-निर्देशन एवं उप निरीक्षक संजय बृजवाल प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता लालकुआँ के नेतृत्व में चौकी क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग के दौरान चौकी पुलिस द्वारा धौरा डैम नजीमाबाद थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति को 80 पाउच लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब मय बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल के परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में कोतवाली लालकुआं में अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।पुलिस टीम में -उ0नि0 संजय बृजवाल प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता ,आरक्षी तरुण मेहता , आरक्षी दयाल नाथ सम्मिलित रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/DSC_0468-1024x683.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-07-at-22.05.51-137-886x1024.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-31-at-12.04.57-24-1024x640-105.jpeg)
शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28 अप्रैल 2021 को श्री संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के दिशा-निर्देशन एवं श्री संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता लालकुआँ के नेतृत्व में चौकी क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 महामारी रोकथाम एवं बचाव हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान चौकी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति निवासी तिवारीनगर गब्दा के कब्जे से 53 पाउच लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में कोतवाली लालकुआं में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध FIR संख्या 120/21 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में
हे०कानि० पदम सिंह- आरक्षी दयाल राम
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-121.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595