![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/DSC_0739-1024x683.jpg)
संवाददाता अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर ,हल्द्वानी | कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए किसानों के नरसंहार से भाजपा का राक्षस रूपी चेहरा बेनकाब हो गया है। जो लोग जनता को आपस में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते आए हैं, उनका राक्षस राज आज लखीमपुर खीरी में नरसंहार के रूप में बेनकाब हुआ है। देश के किसान और आम जनता भाजपा को अब किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-07-27-at-23.07.04-4-1024x614.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-07-25-at-10.52.18-1-8-1024x349.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-07-27-at-22.39.18-8-1024x614.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-08-08-at-00.28.32-2-8-1024x670.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-08-11-at-00.25.40-8-1024x640.jpeg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/96157900_927801874337882_6166233784648728576_n-8.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/ANSARI-ADD-12-9-21-2.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-03.28.06-13.jpeg)
बल्यूटिया ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान पिछले एक साल से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा की सरकार किसानों की आवाज को कुचलने का काम कर रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने जिस प्रकार सत्ता के नशे में चूर होकर अपनी गाड़ी से किसानों को कुचलने का काम किया, इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। इसीलिए आज देश का किसान सड़क पर आने को मजबूर है। जो अन्नदाता किसान देश के सवा सौ करोड़ से अधिक लोगों का पेट भरते हैं, उनके साथ भाजपा सरकार के राज में इस तरह बर्बरता हो रही है। देश की जनता और किसान भाजपा शासन काल में हुए इस दर्दनाक वारदात को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/DSC_0735-1024x683.jpg)
बल्यूटिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई इस घटना के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देश में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किए गए तथा विरोध में काले फ़ीते बांध कर गिरफ्तारियां दी गई। इसी क्रम में सोमवार को महानगर और जिला कांग्रेस के नेत्रत्व पर तिकोनिया में भाजपा सरकार का पुतला जलाया गया। उसके बाद तिकोनिया से कोतवाली तक मौन जुलूस निकाला गया। कोतवाली में धरना देकर गिरफ्तारियां दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2021/10/DSC_0717-1024x683.jpg)
बेहद अफ़सोस
लखीमपुर खीरी किसानो के साथ जो अमानवीय हादसा हुआ ,हादसे में एक पत्रकार की भी हुई मृत्यु परन्तु की किसी पार्टी के शीर्ष नेता ने पत्रकार की मृत्यु पर अफ़सोस दुःख व्यक्त नहीं किया पत्रकारों से अपेक्षा सभी रखते है , पत्रकारों पर टिप्पणी करते है आलोचनाएं करते है ,परन्तु हमारे साथी की मृत्यु पर दो शब्द ????
देखे विडिओ
न सत्ता पक्ष , न विपक्ष , केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूलेऔर देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहरवेबसाइटwww.@halateshahar.inमेल आईडी atulagarwal9927@gmail.comन्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595
खबर शेयर करें…
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595