प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम ने संक्रमित शवो के अन्तिम सँस्कार के स्थल का किया निरीक्षण

प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम ने संक्रमित शवो के अन्तिम सँस्कार के स्थल का किया निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -

NEWS हालत-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | नैनीताल जिले बढ़ते वैश्चिक महामारी कोविड19 आंकड़ों एवम संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या अत्याधिक गंभीर होते जा रहे है , वही दूसरी ओर संक्रमितों के डाह संस्कार करने के लिए लम्बे समय तक इंतज़ार करना पड़ रहा है ,

वही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नगर के एकमात्र राजपुरा स्थित मुक्तिधाम शवदाह स्थल में अंतिम संस्कार हेतु सीमित स्थान होने तथा आसपास में आबादी क्षेत्र होने के कारण कोरोना पॉजिटिव मृत व्यक्तियों के दाह संस्कार में विगत दिनों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था

यह भी पढ़ें 👉  दो गज़ की दूरी फेस मास्क है जरूरी सेनेटाइजर का प्रयोग करे वैक्सीन अवश्य लगवाये

इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों द्वारा भी उक्त क्षेत्र में अंतिम संस्कार पर आक्रोश व्यक्त किया गया जनहित को देखते हुए कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के अंतिम संस्कार हेतु कृषि मंडी परिषद के गोला रौखड स्थित और्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर का अस्थाई रूप से चयन किया गया ,आज माननीय महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के आग्रह पर जिलाधिकारी महोदय नैनीताल द्वारा उक्त स्थल को अधिग्रहित कर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए गए

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर ने लैंड फ्रॉड मामलों 14 जमीनी फर्जीवाड़े मामले में मुकदमा दर्ज करने के दिय निर्देश

नगर निगम उक्त स्थल पर आवश्यक संसाधनों का निर्माण करते हुए यथाशीघ्र उक्त स्थल पर अंतिम संस्कार का कार्य प्रारंभ करेगा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्बयाल के अतिरिक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के माननीय महापौर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम श्री चंद्र सिंह मर्तोलिया सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती रिचा सिंह उप जिलाधिकारी श्री विवेक राय सचिव मंडी समिति हल्द्वानी अधिशासी अभियंता जल निगम हल्द्वानी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज ने बढ़ते कोरोना कहर पर लिया निर्णय बिना मास्क के प्रदेश बंद
सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार  इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | विश्वसनीय सूत्रों से एक बड़ी खबर देहरादून से प्राप्त हो रही है...