भाजपा एक बार फिर कोरोना को दे रही है दावत >दीपक बल्यूटिया

भाजपा एक बार फिर कोरोना को दे रही है दावत >दीपक बल्यूटिया
ख़बर शेयर करें -

हालात-ए-शहर (अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा पर कोरोना को दोबारा दावत देने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि हरिद्वार और रामनगर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके साथ कार्यक्रम मे भागीदारी कर रहे भाजपा के पदाधिकरियो के आइसोलेट होने एवम जांच की कोई कार्यवाही नही हुई है। ये सभी पदाधिकारी अभी तक समाज मे घूम रहे है।

रामनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल भाजपा के पदाधिकारी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के कोटाबाग कार्यक्रम तक पहुच गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल रामनगर के विधायक एवम जिलाध्यक्ष हलद्वानी आते समय विभिन्न स्थानों पर उन लोगों से भी मिले जो मंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। इसके साथ ही भाजपा संभाग कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के स्वागत में शामिल थे, यहां भी सकैडो लोग इनके संपर्क में आये थे।

यह भी पढ़ें 👉  जैन समाज व जैन मिलन के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने जैन मुनि की निर्मम हत्या परआक्रोश राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा> VIDEO

एक ओर जहा प्रशासनिक अधिकारी एवम वन विभाग के अधिकारी आइसोलेट हो रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेता एवम इनके संपर्क में आये लोगों की पहचान एवम जांच के बारे में स्थिति स्पष्ट नही है। क्या भाजपा के नेताओ को कोरोना फैलाने की छूट मिली हुई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के कार्यक्रम में शामिल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पॉजिटिव पाए गए थे। कुंभ मे भी लोगो को बिना जांच के शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। गुजरात से आई एक बस के सभी यात्री कोरोना से संक्रमित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कोश्यारी का प्रथम बार आगमन पर सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊॅ के वाद्य यन्त्र सहित छोलिया दल के साथ भव्य स्वागत

भाजपा द्वारा एक बार फिर से प्रदेश को कोरोना बम के ऊपर बिठाया जा रहा रहा है। ऐसे कार्यक्रम अगर कांग्रेस एवम अन्य पार्टियों द्वारा किये जाते तो उनके ऊपर आपदा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर दीये जाते। लेकिन भाजपा के सभी अपराध क्षम्य हैं। विगत वर्ष भी भाजपा के महामंत्री कोरोना पॉज़िटिव होते हुए भी पूरे कुमाऊ का दौरा कर जाते हैं। मंत्री कोरोना पीड़ित होने के बाद भी अधिकारियों को बैठको मे आने को मजबूर कर रहे थे।
*आपदा अधिनियम के तहत हो कार्यवाही

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | --मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियों क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से कुमाऊं मण्डल...