नशे का सौदागर एक किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशे का सौदागर एक किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन मे जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान जारी है।
जिसके अनुपालन में हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी एवम विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी यातायात हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक एवं प्रभारी एसओजी नैनीताल नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित थाना पुलिस एवं SOG पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 07-07-2022 को एक चरस तस्कर अभियुक्त कुंवर सिंह पोखरियाल को चम्बल पुल दमुवाडूँगा काठगोदाम से कुल 01 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस संबंध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में NDPS Act एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता अभियुक्त

यह भी पढ़ें 👉  भगौड़े भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन पर पेपर लीक घोटाले में इनाम घोषित


कुंवर सिंह पोखरियाल पुत्र देव सिंह पोखरियाल निवासी ग्राम देवलिखाल पो0 जाख,तह0 जैती जिला अल्मोड़ा, उम्र-40 वर्ष
हाल निवासी- गैस गोदाम रोड छड़ैल चौराहे के पास हल्द्वानी
बरामदगी
01 किलोग्राम अवैध चरस
घटनास्थल
चम्बल पुल दमुवाडूँगा काठगोदाम

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा के गढ़ हल्द्वानी में किसके सर सजेगा ताज जनता को चेहरे का इंतज़ार

पुलिस टीम में
1-थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक-2- उ0नि0 नन्दन सिह रावत (प्रभारी SOG)-3- उ0नि0 फ़िरोज़ आलम (चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम)-
4- कानि0 रामानन्द सागर-5- कानि0 उमेश प्रसाद-6-कानि0 अशोक रावत SOG-7- कानि0 भानू प्रताप- SOG

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | --मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियों क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से कुमाऊं मण्डल...