काल बैशाखी तूफान आसमान में फंसा स्पाइस जेट का विमान 40 यात्री घायल दस गंभीर

काल बैशाखी तूफान आसमान में फंसा स्पाइस जेट का विमान 40 यात्री घायल दस गंभीर
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

कोलकाता। जानकारी के मुताबिक हवा में झूल गई कई ज़िंदगिया मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट बोइंग B737 विमान तूफान (टर्बुलेंस) में फंस गया। इस वजह से इसमें सवार लगभग 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पायलट की सूझबूझ की वजह से विमान सुरक्षित रनवे पर उतर गया। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार द्वारा गलत तरीके सफेद राशनकार्ड बनवा लाभ लेने वालो के लिए फरमान जारी

विमान दुर्गापुर स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था, तभी यह काल बैसाखी तूफान में फंस गया। जिसके बाद फ्लाइट के डगमगाने से केबिन में रखा सामान गिरने लगा और इससे 40 के करीब यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिग बॉस 16 के क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक की चर्चे कम नहीं

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने खतरे को भांपते ही सीट बेल्ट का साइन ऑन कर दिया था। इसके बाद भी फूड ट्रॉली से टकराने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अनाम अधिकारी के हवाले से बताया गया कि सीट बेल्ट का साइन ऑन करने पर फूड सर्विस बंद कर दी जानी चाहिए थी। साथ ही सभी यात्रियों को अपनी सीट पर पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन इन सब बातों की अनदेखी की गई।