लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है भाजपा: यशपाल

लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है भाजपा: यशपाल
ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस की विजय शंखनाद जनसभा से डर गई भाजपा: बल्यूटिया

संवाददाता अतुल;अग्रवाल -डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | कांग्रेस पार्टी की आगामी 10 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विजय शंखनाद रैली के लिए परमिशन रद्द किए जाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य का कहना है कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का कुचक्र रच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाइवे व शहर से कूड़ा हटाने पहुँचे मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय


पूर्व काबीना मंत्री यशपाल ने कहा है कि पार्टी की ओर से विजय शंखनाद रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसके लिए प्रशासन से स्वीकृति भी ले ली गई थी। प्रशासन से लिखित स्वीकृति मिलने के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने उसी दिन कांग्रेस के विजय संकल्प शंखनाद जनसभा को बाधित करने की मनसा से कार्यक्रम रखा गया। यशपाल आर्या ने कहा कि जिस परिकल्पना से उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना की गई वो आज भी अधूरी है।आज भी भाजपा की डबल इंजन सरकार को पूर्ण बहुमत देने के बावजूद उत्तराखण्ड बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ जैसी संस्याओं से जूझ रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी संस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली से भाजपा डर गई है। तभी कांग्रेस के कार्यक्रम में व्यवधान डालने की मनसा से मुख्यमंत्री का उसी दिन कांग्रेस के निर्धारित स्थल पर कार्यक्रम रखा गया। भाजपा
ने अच्छे दिन के नाम पर उत्तराखण्ड की जनता को धोखा दिया जिसका हिसाब जनता 2022 चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर देगी।

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | --मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियों क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से कुमाऊं मण्डल...