मुख्यमंत्री धामी ने दिए संकेत अब प्रदेश में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं,

मुख्यमंत्री धामी ने दिए संकेत अब प्रदेश में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं,
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

देहरादून : उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की पहल से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर विश्लेषण कर मदरसों के आधुनिकीकरण को कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान साहब मदद कीजिए महिला पार्षद बोली मुखानी थाना पुलिस दे रही दबंगों को संरक्षण

वर्तमान में 444 मदरसे संचालित

उत्तराखंड में वर्तमान में 444 मदरसे संचालित हैं, जो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं। बदली परिस्थितियों में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वहां पढऩे वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें। अब मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे मदरसों के जल्द आधुनिकीकरण की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध से जनपद नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में सिंचाई एव पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त-आयुक्त दीपक रावत

परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता

भाजपा नेता एवं 15-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री से मदरसों के आधुनिकीकरण के संबंध में वार्ता की थी। उन्होंने कहा कि मदरसों में दी जा रही परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदा पवन कन्याल की बरामदी के लिए 3 टीमें गठित

मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे भी स्मार्ट बनें। मदरसों का आधुनिकीकरण होने से वहां भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। साथ ही बच्चे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर समेत अन्य विषयों से संबंधित शिक्षा ले सकेंगे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...