देवभूमि पत्रकार यूनियन की नैनीताल जिला व महानगर इकाई का गठन

देवभूमि पत्रकार यूनियन की नैनीताल जिला व महानगर इकाई का गठन
ख़बर शेयर करें -

राजकुमार केसरवानी जिलाध्यक्ष – उर्वादत्त जिला महामंत्री -दिनेश पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन तिवारी उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता कोषाध्यक्ष, हिमाशु वाष्णेय सचिव, भीम सिंह मेर संगठन मंत्री, शशि कुमार सिंह रावत प्रवक्ता चुने गए।
महानगर इकाई में देवेंद्र मेहरा को अध्यक्ष व अतुल अग्रवाल को महानगर महामंत्री को मिला दायित्व

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | हल्द्वानी, 15 जुलाई। आज काठगोदाम स्तिथ राज्य अतिथि गृह के सभागार में देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. की जिला व महानगर इकाई का गठन किया गया, जिसमें राजकुमार केसरवानी को जिलाध्यक्ष व उर्वादत्त भट्ट को जिला महामंत्री घोषित किया गया। इनके अतिरिक्त दिनेश पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन तिवारी उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता कोषाध्यक्ष, हिमाशु वाष्णेयसचिव, भीम सिंह मेर संगठन मंत्री, शशि कुमार सिंह रावत प्रवक्ता चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  लैंड जिहाद और पुरोला की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट

महानगर इकाई में देवेंद्र मेहरा को अध्यक्ष व अतुल अग्रवाल को महानगर महामंत्री का दायित्व दिया गया। शेष कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष व महामंत्री परस्पर विचार विमर्श कर करेंगे। सम्पूर्ण कार्यकारिणी का अप्रूवल प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव से लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के कारोबारियो के पास पहुँचने से पहले पुलिस हिरासत में कच्ची शराब के तस्कर

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा, सूर्यप्रकास भट्ट मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे। प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा ने यूनियन के विस्तार व गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नैनीताल जनपद व महानगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता दिनेश पांडेय ने की तथा संचालन राजकुमार केसरवानी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा प्रत्याशी को नोटिस देखे खबर क्या है पूरा मामला,,,,,

इस अवसर पर सर्वश्री अशोक गुलाटी, महेंद्र सिंह नेगी, स. गुरदीप सिंह, गीता भट्ट, शशि कुमार रावत, अतुल गुप्ता, अतुल अग्रवाल, भीम सिंह, देवेंद्र मेहरा, दिनेश पांडेय, मोहन तिवारी, उर्वादत्त भट्ट, ललित सनवाल आदि ने पत्रकारों की समस्याओं पर विचार रखे । अंत में जिलाध्यक्ष राजकुमार केसरवानी व महामंत्री उर्वादत भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...