महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ का मामला एसपी सिटी हरबंस सिंह तक पहुँचा-देखिए वीडियो

महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ का मामला एसपी सिटी हरबंस सिंह तक पहुँचा-देखिए वीडियो
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

हल्द्वानी। जानकारी के मुताबिक चौंफला चौराहा दमुआंढूंगा छेत्र में नगर निगम महिला सफाई कर्मी प्रतिदिन की भाँति करने गई महिला सफाई कर्मी के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर बचाव में गए सफाई कर्मचारी को भी आरोपियों ने पीट डाला।

जब पीड़िता के साथ सफाई कर्मचारी मुखानी थाने पहुंचे तो मुखानी पुलिस ने मामले को टालते हुए कहा मामला हमारे छेत्र का नहीं | जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। मामला एसपी सिटी हसबंस सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने फोन पर मुखानी थानाध्यक्ष की लगा दी क्लास।

यह भी पढ़ें 👉  वार्ड 34 ब्युरा बंदोबस्ती काठगोदाम में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा

पीड़िता ने एसपी सिटी हरबंस सिंह को बताया कि वह सफाई करने के लिए चौफला गई थी। जहां पिंटू नाम के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने साथी संग हमलाकर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता व साथी मुखानी थाने पहुंचे। जहां उन्हें चलता कर दिया गया। जिसके बाद सभी भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और एसपी सिटी हरबंस सिंह के पास ले गए। पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जानने के बाद एसपी सिटी ने मौके से ही मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट को फोन लगाया और महिला को टरकाने पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही पूरे मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 में कॉंग्रेस सरकार जनता के हितों की रक्षा करेगी,,,,,,दीपक बल्यूटिया

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...