महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ का मामला एसपी सिटी हरबंस सिंह तक पहुँचा-देखिए वीडियो

महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ का मामला एसपी सिटी हरबंस सिंह तक पहुँचा-देखिए वीडियो
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

हल्द्वानी। जानकारी के मुताबिक चौंफला चौराहा दमुआंढूंगा छेत्र में नगर निगम महिला सफाई कर्मी प्रतिदिन की भाँति करने गई महिला सफाई कर्मी के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर बचाव में गए सफाई कर्मचारी को भी आरोपियों ने पीट डाला।

जब पीड़िता के साथ सफाई कर्मचारी मुखानी थाने पहुंचे तो मुखानी पुलिस ने मामले को टालते हुए कहा मामला हमारे छेत्र का नहीं | जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। मामला एसपी सिटी हसबंस सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने फोन पर मुखानी थानाध्यक्ष की लगा दी क्लास।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने विधानसभा नैनीताल का किया दौरा

पीड़िता ने एसपी सिटी हरबंस सिंह को बताया कि वह सफाई करने के लिए चौफला गई थी। जहां पिंटू नाम के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने साथी संग हमलाकर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता व साथी मुखानी थाने पहुंचे। जहां उन्हें चलता कर दिया गया। जिसके बाद सभी भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और एसपी सिटी हरबंस सिंह के पास ले गए। पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जानने के बाद एसपी सिटी ने मौके से ही मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट को फोन लगाया और महिला को टरकाने पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही पूरे मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरार्क कंपनी प्रबंधक का अड़ियल रुख बरकरार गैरकानूनी ठेका प्रथा जारी, विवादों को सुलझाने के लिए कंपनी प्रबंधक द्वारा नहीं किये जा रहे है कोई प्रयास।