गौरा शक्ति एप, 1090, डायल 112 महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जानकारी देकर किया जागरूक

गौरा शक्ति एप, 1090, डायल 112 महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जानकारी देकर किया जागरूक
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ”

हल्द्वानी | पंकज भट्ट (आई०पी०एस०)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जनपद की महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि उन्हें गौरा शक्ति एप, 1090, एवं डायल 112 के बारे में जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में आज दिनांक 21/12/ 2021 को हरेंद्र सिंह नेगी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में थाना चोरगलिया में नियुक्त महिला कर्मचारियों के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में जाकर ग्रामीण महिलाओं के साथ गोष्टी आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आशिकी का बुखार युवती 9 बच्चो के पिता के साथ फरार


उक्त गोष्टी के दौरान महिला कर्मचारियों के द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई कि यदि किसी भी महिला के साथ कोई भी उत्पीड़न, मारपीट , महिलाओं से संबंधित अपराध करता है तो महिलाएं निसंकोच गौरा शक्ति एप, के माध्यम से अपनी शिकायत तत्काल दर्ज करवा सकते हैं साथ ही महिला से हो रहे उत्पीड़न की शिकायतों को 1090, तथा डायल 112 पर करने के संबंध में जानकारी दी जा सकती है के बारे में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हमारी पहुँच ऊपर तक बाजार छेत्र में अवैध शराब कैसिनो-जुए के कारोबारी के बोल आखिर संरक्षण ?


पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले बुजुर्ग व्यक्तियों से भी मुलाकात की गई तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। तथा पुलिस से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का भ्रष्टाचारी अधिकारियो पर सख्त रुख़ सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी


गोष्ठी में आए स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को भी नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार  इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | विश्वसनीय सूत्रों से एक बड़ी खबर देहरादून से प्राप्त हो रही है...