24 घंटे में रिकार्ड बारिश 103 मिमी वर्षा दर्ज की गई
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने कहर बरपाया
भरी बारिश के चलते जिला प्रशासन अलर्ट
झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि फिलहाल एक गेट को एक इंच ही खोला गया
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/09_10_2022-naini_lake_23128470.jpg.webp)
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार सुबह तक विगत 24 घंटे में 103 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लेकिन बारिश लगातार जारी रही। जिसके चलते झील के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके बाद दोपहर में एसडीएम राहुल शाह ने निरीक्षण कर झील के जलस्तर का जायजा लिया। जलस्तर 11.3 फीट पहुंचने पर उन्होंने तत्काल झील के निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। जिसके बाद झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि फिलहाल एक गेट को एक इंच ही खोला गया है। यदि वर्षा बढ़ने के साथ जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होती है तो निकासी गेट एक इंच से अधिक खोले जायेंगे।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0545.jpg)
में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने कहर बरपाया है। कई जगह मार्ग बंद हो चुके है। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से नैनीताल में पिछले वर्ष अक्टूबर जैसे हालात पैदा न इसकों लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 24 घंटे में ही झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोत्तरी होने के कारण पहली बार जलस्तर 12 फीट पहुंचने से पहले ही 11.3 फीट पर निकासी गेट खोल दिए गए है।
ऐसे में एसडीएम ने पर पहुंचकर झील के निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। फिलहाल एहतियातन एक इंच ही गेट खोला गया है। सिंचाई विभाग झील का जलस्तर 11.3 फीट पर स्थिर रखने पर जोर दे रहा है। यदि वर्षा अधिक हुई तो गेटों से एक इंच से अधिक पानी की भी निकासी की जाएगी।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595