महानगर हल्द्वानी में लगने वाले हाट बाज़ारो को लेकर नगर निगम के अधिकारियो ने लिया बड़ा निर्णय…विस्तार से न्यूज के लिए देखे VIDEO

महानगर हल्द्वानी में लगने वाले हाट बाज़ारो को लेकर नगर निगम के अधिकारियो ने लिया बड़ा निर्णय…विस्तार से न्यूज के लिए देखे VIDEO
ख़बर शेयर करें -

जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट

ठेकेदार के द्वारा नगर निगम की लिस्ट के अनुसार व्यापारियों से तहबाजारी वसूली जाएगी – मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय

साप्ताहिक लगने वाला बुद्धबाजार यदि नगर निगम की नजूल भूमि पर है तो नगर निगम उस हाट बाजार से शुल्क वसूली करेगा – रौतेला

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज नगर निगम के उच्च अधिकारियों मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय -महापौर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला -सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह -सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन के द्वारा नवीन मंडी गोलापार बाईपास मार्ग पर नगर निगम की परिसंपत्ति में लगने वाले साप्ताहिक बाजारशनि को टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेके पर दे दिया गया है |

जिसके विरोध में अपना शनिबाजार समिति के द्वारा निरंतर विरोध प्रदर्शन करते हुए पिछले दो हफ्तों से शनिबाजार नहीं लगने दिया गया , वही आज नगर निगम के उच्च अधिकारियों के द्वारा कल दिनांक 27 अगस्त शनिवार को लगने वाले शनिबाजार को लेकर आज शनिबाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं जेसीबी मशीन की सहायता से शनि बाजार में साफ-सफाई भी कराई गई ,वही मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा बताया गया है कि ठेकेदार के द्वारा नगर निगम की लिस्ट के अनुसार व्यापारियों से तहबाजारी वसूली जाएगी

नगर की जनता का पैसा मेहनत का होता है निगम के कोष में आना चाहिए किसी व्यक्ति विशेष के कोष में नहीं – महापौर जोगेन्द्र रौतेला

यह भी पढ़ें 👉  शासन द्वारा गृह मंत्रालय से बनभूलपुरा मामले में अतिरिक्त चार कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स की डिमांड की गई

आज नगर निगम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के द्वारा साप्ताहिक शनिबाजार को लेकर बताया गया कि यह नजूल की भूमि है | जहां पर नगर निगम प्रबंधन के द्वारा सप्ताहिक शनिबाजार संचालित किया जाता है ,वही महापौर के द्वारा जानकारी दी गई है कि अपना बाजार समिति के द्वारा जो कि उनके द्वारा स्वय के कल्याण के उद्देश्य से बना रखी है ,जो कि पिछले विगत कई वर्षो से अवैध रूप से सप्ताहिक शनिबाजार को संचालित कर रही थी ,लगातार सूचनाओं के आधार पर शनिबाजार में बहुत सी खामियां उजागर हुई महापौर के द्वारा यह भी बताया गया कि शनिबाज़ार से नगर निगम को आय होती है ,उसमें भी बहुत सी खामियां उजागर हुई है ,इस खामियों में नगर निगम के कर्मचारियों की भूमिका संधिगत के साथ समिति भी दोषी पाई गई है ,महापौर के द्वारा कहा गया है कि मुख्य मार्ग पर भी बजार लगाया जाता है ,जिसके कारण काफी अफरातफरी का माहौल बना रहता है उनके द्वारा जानकारी दी गई है ,कि निवर्तमान समय में जिला अधिकारी महोदय बगोली जी के द्वारा भी पुनः टेंडर किया गया था ,परंतु अन्य कारणों  एवं राजनीतिक दबाव के चलते निरस्त हो गया था ,वहीं मेयर के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में नगर निगम के द्वारा प्रबंधन वाली भूमि पर जो भी हाट बाजार संचालित होगा उसकी सीधी आए नगर निगम के कोषागार में आनी चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण मामले में नौटंकी बंद करें मंत्री और भाजपा विधायक: बल्यूटिया

वहीं नगर निगम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के द्वारा कहा गया कि जब प्रथम बार नगर निगम महापौर बने उस वक्त नगर निगम को तह बाज़ारी व हाट बाजारों से नगर निगम की आय मात्र ₹11 लाख रुपया हुआ करती थी लेकिन वही हमसे बहुत छोटी स्थानीय निकाय/ नगर पंचायत लालकुंआ जो वर्तमान में नगर पालिका है उनका लगभग  22 लाख रुपये की आय होती थी

जिससे एक बात साफ जाहिर होती है कहीं ना कहीं प्रबंधन में कमी थी कुछ व्यक्ति विशेष इसको अवैध संचालन करके बहुत मोटा मुनाफा कमा रहे हैं , कहीं ना कहीं नगर निगम के कर्मचारी भी सम्मिलित थे आज नगर निगम के द्वारा साप्ताहिक शनिबाजार का टेंडर कर ठेके पर दे दिया गया है वही ठेकेदार को भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा नगर निगम की प्रस्तावित रेट लिस्ट के आधार पर तहबाजारी वसूली की जाएगी

सड़कों मुख्य मार्गों पर कोई भी दुकानें लगाकर अफरा तफरी का माहौल नहीं बनाया जाएगा वहीं अवैध वसूली भी नहीं की जाएगी वहीं महापौर से सवाल पूछे जाने पर कि अपना बाजार समिति के द्वारा जो ₹10 की पर्ची व्यापारियों को दी जाती थी क्या वह वैध है मेयर का कहना है कि वह प्रति पूरी तरह अवैध वसूली को दर्शाती है जिसकी जानकारी आने के बाद नगर निगम के द्वारा साप्ताहिक शनिबाजार को ठेके पर पर देने का निर्णय लिया गया

यह भी पढ़ें 👉  घर की रसोई में गड्डा कच्ची शराब का अड्डा अवैध कच्ची शराब की तस्करी में महिला पुलिस हिरासत में

वही इस मुद्दे को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में भी मामला विचाराधीन था नगर निगम के द्वारा अवैध वसूली को लेकर माननीय हाईकोर्ट में दस्तावेज पेश किए गए थे वहीं नगर निगम महापौर के द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्चन्यायालय से ऊपर कोई भी संस्था या समिति नहीं होती है | जो भी निर्णय माननीय उच्च न्यायालय देगा वह सर्वमान्य होगा

वही महापौर से बुध बाजार के बारे में सवाल किए जाने पर महापौर के द्वारा बताया गया है कि बुध बाजार भी नजूल की भूमि है या रेलवे की भूमि है इसकी जानकारी अभी प्राप्त की जा रही है | नगर आयुक्त महोदय के संज्ञान में यह मामला दिया गया है तत्काल यह भूमि किसकी है इसके अभिलेखों की जांच कर कार्यवाही की जाए यदि नगर निगम की नजूल की भूमि है तो नगर निगम उस हाट बाजार से शुल्क वसूली करेगा नगर की जनता का मेहनत का पैसा निगम के कोष में आना चाहिए किसी व्यक्ति विशेष के कोष में नहीं जाना चाहिए

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | --मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियों क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से कुमाऊं मण्डल...