संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | ग्राम देवपुर गौलापार थाना चोरगलिया में काफी समय से अवैध कच्ची शराब बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। पुलिस द्वारा पूर्व में भी कई बार सूचना मिलने पर करन सिंह के घर पर दबिश दी गयी। परंतु शातिर शराब तस्कर पुलिस की आखों में धूल झोंककर पुलिस से बचता रहा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-18-at-09.48.49.jpeg)
आज दिनाँक 18.01.22 को मुखबिर द्वारा ठोस सूचना मिलने पर हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ पुनः करन सिंह के घर पर दबिश देते हुए सघन चेकिंग की गई तो काफी ढूंढने खोजने पर पाया गया कि करन सिंह द्वारा अपने घर के एक कमरे में एक सीमेंटेड गड्ढा बना कर उसके ऊपर लड़की का पटला, कबाड़ व पुराना बिस्तर डालकर, सीमेंटेड गड्ढे में 4 कट्टों में 356 पाउच लगभग 160 लीटर अवैध कच्ची शराब छुपा रखी थी, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना चोरगलिया में FIR No 09/22 धारा 60(1) आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। नैनीताल पुलिस की इस कार्यवाही पर स्थानीय लोगों द्वारा बहुत सराहना की गई।
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह नेगी
2- उ०नि० श्री वीरेंद्र चंद
3- का0 889 भारत भूषण
4- का0 872 संजय धौनी
5- म0का0 491 रामेश्वरी
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595