संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | जानकारी के मुताबिक दिल फैंफ चालक ने मर्यादा की साडी हदे लांघते हुए महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में परिवहन निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया, और परिचालक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम ने साफ कर दिया परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने वालो पर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दे कि तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए-2950 हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रहा था। बताया जाता है कि इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/Screenshot_2022-10-02-21-33-32-72_7ecc343528d84aae1423bfb8eca3bd44.jpg)
इसके बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बात बस के यात्रियों ने
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/2017_2image_16_18_335209997attack-ll.jpg)
चालक की जमकर धुनाई कर दी और शुक्रवार की सुबह हल्दानी पहुंचने पर महिला ने कोतवाली मे शिकायत की जिसके बात पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया था। तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक ने माफी मांगते हुए मामला शांत हुआ। मामले की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक की सेवाएं समाप्त करते हुए चालक को
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/22_01_2021-suspended.jpg)
सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा की निगम की छवि को घूमिल करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595