राहुल की देश जोड़ो रैली का असर राज्य के शीर्ष नेतााओ में पार्टी छोड़ो की लहर

राहुल की देश जोड़ो रैली का असर राज्य के शीर्ष नेतााओ  में पार्टी छोड़ो की लहर
ख़बर शेयर करें -

कोंग्रेसी बृक्ष पर लगी पतझड़ की झड़ी पार्टी सूखे पत्ते की तरह बिखरते हुए हाशिय पर दिखाई दी खड़ी

कांग्रेस संगठन का प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व हाथ पैर हाथ धरे बैठा पार्टी के धड़ाधड़ गिरे विकेट

उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा विकेट गिरा,विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल
भाजपा में जताई आस्था सेवानिवृत्त अधिकारी समेत कईयों ने पकड़ा कमल
टिहरी से चुनाव लड़ चुके धन सिंह नेगी ने छोड़ा हाथ का साथ
टिहरी से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने छोड़ी कांग्रेस
अनुकृति गुसाई समेत कई नेताओं ने पार्टी का एक साथ दामन छोडा
विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ते हुए भाजपा में शामिल

  • जनता जनार्दन की आवाज * संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | देश की 7 दशकों पुरानी राजनैतिक कांग्रेस पार्टी में लोकसभा चुनावो का बिगुल बजते ही राज्य में बड़ा बिखराओ देखने को मिला , लगातार एक के बाद एक कोंग्रेसी नेताओ के पार्टी से इस्तीफे देने की लगी होड़ – यदि बात की जाये तो एक ओर देश में राहुल कभी भारत जोड़ो यात्रा – कभी लोकतंत्र \ संविधान बचाओ यात्रा निकालते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे है — वही नैनीताल \ उधम सिंह नगर संसदीय सीट के लिए कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियो का टोटा नज़र आ रहा है

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है, देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है, लेकिन कांग्रेस अपने संगठन के नेताओं और विधायकों को स्थर करने में सक्षम नजर नहीं आ रही है, उत्तराखंड में एक बाद एक कांग्रेस नेता बल्कि पार्टी के टिकट पर विधानसभा तक पहुंचे। कांग्रेस के कर्णधार पार्टी से इस्तीफा दे कर कांग्रेस को झटके पे झटका दे रहे हैं,ऐसी स्थिति में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के सीटिंग विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के कमल को थाम लिया है, वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी में विधायक भंडारी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भंडारी का पार्टी शामिल होने को भाजपा की कुशल नीति और मजबूती को इसकी वजह बताई है, वहीं बागी विधायक भंडारी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व से मैं काफी प्रभावित हूं, इसलिए आज मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गया, उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा अमित शाह को मैं आभार व्यक्त करता हूं, कि मुझे बीजेपी के साथ काम करने का अवसर दिया, मैं भरोसा दिलाता हूं कि मेहनत और लगन से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करुंगा।

यह भी पढ़ें 👉  28 दिनो से जारी आशा हड़ताल

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। रविवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में सात बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  78170 44962 से उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश न्यूज 24 के मिडिया प्रभारी को दी मारने की धमकी के बाद हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर

शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाई ने छोड़ी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजा इस्तीफा पत्र।

लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को एक ही दिन में तीन बड़े झटके लगे। दोपहर को पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, शाम को पौड़ी से भी कांग्रेस को झटका मिला।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ दी। वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

यह भी पढ़ें 👉  70 विधानसभाओं में जनता कैबिनेट पार्टी की दावेदारी-भावना

भारतीय जनता पार्टी टिहरी लोकसभा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में महामंत्री अर्जुन बसोर के संचालन में बैठक सम्पन हुई। इस दौरान कईयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान अनुसूचित समाज का टिहरी लोकसभा का कार्य देख रहे भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट तथा समस्त अनुसूचित समाज द्वारा टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह का भव्य स्वागत किया। भगवत प्रसाद मकवाना के प्रयास से सेवानिवृत अधिकारी राजेन्द्र मोहन कैशला, राजकुमार राजौरी मनमोहन कन्न्नौजिया, विमला देवी आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।

इस अवसर पर महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि विगत 10 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर गरीबों, महिलाओं, अनुसूचित समाज युवाओं एवं सभी वर्गाें के कल्याण के लिये सार्थक प्रयास कर रहे हैं तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हो पाया हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बहार आये हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मजबूती से कार्य कर रहे हैं। टिहरी लोकसभा प्रभारी विनय रोहिला ने अपने सम्बोधन में कहा की सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक जन सम्पर्क करें तथा हर वर्ग के लोगों के बीच जाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये घर-घर मोदी सरकार एवं धामी सरकार की उपब्धियों को पहुंचायें।