रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा-अजय भटट>VIDEO

रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा-अजय भटट>VIDEO
ख़बर शेयर करें -

केन्द्रीय मंत्री अजय भटट ने रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग के लालकुआं क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया।

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी | केन्द्रीय मंत्री भटट ने बताया कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था कम्पनी द्वारा स समय कार्य पूर्ण नही करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बल्यूटिया को शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉक्टरेट उपाधि

उन्होंने कहा रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा सडक बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये है उसके अनुरूप ही सडक का निर्माण हो कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास के दावों की पोल खोलती टूटी सड़कें

रुद्रपुर काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा – अजय भट्ट

उन्होंने कहा सडक निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही आमजनता के साथ ही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे मार्ग बनने से आवागमन मंे सुगमता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की पॉश भट्ट कॉलोनी में देह व्यापार का भड़ाफोड़, काठगोदाम, मुक्तेश्वर निवासी महिला-पुरूष गिरफ्तार…

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट,दीपक जोशी, मुकेश बेलवाल, हेमन्त नरूला,धनसिंह बिष्ट, सुरेन्द्र लोटनी, संजय शर्मा, राजकुमार, ईओ राहुल सिंह, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर जोगेन्दर सिंह, तुषार गुप्ता के साथ ही एनएच के अधिकारी उपस्थित थे।

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

24 घंटे में आग पर काबू नही पाया तो सम्बन्धित क्षेत्र के डीएफओ एवं रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी तय- धामी

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | --मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियों क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से कुमाऊं मण्डल...