राज्य के कुछ जिलों में 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मैदानी इलाकों में 19 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज करवट लेने की संभावना
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी \ देहरादून में उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 14 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान उछलकर 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/04/1225883-mosam-01.webp)
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/04/768-512-16153294-thumbnail-3x2-baarish.jpg)
पर्वतीय जिलों में 15 अप्रैल से हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में 19 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज करवट लेने की संभावना है जिसके बाद देहरादून समेत अन्य जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595