घरौंदों को टूटता देखते रहे असहायों की आंखों में छलकते रहे आंसू

घरौंदों को टूटता देखते रहे असहायों की आंखों में छलकते रहे आंसू
ख़बर शेयर करें -

” HS NEWS ” ATUL AGARWAL , HALDWANI | नैनीताल में चर्चित शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमणकारी कब्जेधारियों को हटाने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। प्रशासन ने क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर मकान खाली करवाए। इसके लिए नैनीताल के एस.डी.एम.राहुल साह, कोषया कुटोली के एस.डी.एम.पारितोष वर्मा, हलद्वानी की सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और धारी के एस.डी.एम.योगेश मेहरा के नेतृत्व में सहायक सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 10 विभागीय कर्मचारियों के साथ 25 मजदूर प्रत्येक सेक्टर में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार कुम्भकर्णी नींद से जागे जनहित के काम करे – चौहाण

उत्तराखण्ड में नैनीताल के शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमण हटाने के लिए आज सवेरे जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल पहुंच गया। खाली घरौंदों को नेस्तनाबूत करने के लिए दस जे.सी.बी.मशीनों और सैकड़ों श्रमिकों का सहारा लिया गया।

अतिक्रमणकारियों ने शुक्रवार से ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। आज प्रशासन को भवन ध्वस्तीकरण करने के अलावा किसी गतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। क्षेत्र में अकेली महिला माया देवी का दो रूम का सेट बन्द था जिससे एस डी एम ने बात कर ताला तुड़वाया और उनका सामान नगर पालिका के सपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में आई आपदा पर क्या बोले राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी

क्षेत्र में लोगों ने तड़के सवेरे से खुद ही अपने अतिक्रमण हटाए, जबकि दस जे.सी.बी.मशीन सवेरे 9:30 बजे से ध्वस्तीकरण कार्य मे जुट गई थी। लोग, मेहनत से बनाए अपने घरौंदों को असहाय टूटता देखते रहे।
प्रशासन ने माना कि न्यायालय के आदेशों के क्रम में कब्जेदारों ने सम्मान करते हुए खुद ही उक्त स्थान को छोड़ दिया।

सरोवर नगरी नैनीताल शहर का चर्चित मेट्रोपोल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। दोपहर बाद आये हाईकोर्ट के फैसले के बाद 134 अतिक्रमणकारियों ने अपने घर खाली कर समान हटाना शुरू कर दिया है। करीब 100 वर्षों से अधिक समय से राजा महमूदाबाद की संपत्ति पर रह रहे लोग एक ही रात में बेघर हों गए। हाई कोर्ट का आदेश मिलते ही क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों ने अपने अपने घरों से सामान इकट्ठा कर दूसरे स्थान पर ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में रह रहे लोगों की आंखों में आंसू छलकते रहे।

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार  इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | विश्वसनीय सूत्रों से एक बड़ी खबर देहरादून से प्राप्त हो रही है...