प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने किया ताबड़तोड़ प्रचार गंगा के चुनाव में आई तेजी

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने किया ताबड़तोड़  प्रचार गंगा के चुनाव में आई तेजी
ख़बर शेयर करें -

NWES हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के चुनाव प्रचार में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कई जगह ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया उन्होंने ग्राम सभा घच कोट में ग्रामीणों से मिलकर भाजपा सरकार द्वारा की गई महंगाई, बेरेज़गारी, पलायन, बदहाल चिकित्सा, बेहाल शिक्षा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत रावत के पुत्र ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत भी मौजूद थे विक्रम रावत ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व प्रीतम सिंह ने शकर घोल में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव जाकर लोगों से भाजपा के कार्यकाल में बढ़ रही महंगाई तथा बेरोजगारी का जवाब कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रमोद की कांग्रेस से निष्कासन के रिएक्शन कांग्रेस पर आरोपों की बौछार

सल्ट के ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत के आखिरी दौर में सक्रिय होने से कांग्रेस के चुनावी अभियान को गति मिल गई है विक्रम रावत अपने विकासखंड के विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं तथा लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को कह रहे हैं। विक्रम रावत के सक्रिय होने से कांग्रेसी चुनाव में जीत के लिए आसक्त हो गए हैं। क्षेत्र के युवा विक्रम रावत के साथ गांव गांव कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने घनियाल गांव में जनसंपर्क किया इस दौरान सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह एवं विक्रम रावत ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और इसकी शुरुआत सल्ट से करनी है इसलिए कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त मतदान करना है। कांग्रेस के आने से विकास कार्यो को गति मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के साँथ मुख्य रूप से श्री आर्येन्द्र शर्मा,हरिकृष्ण भट्ट, केशर सिंह नेगी, विक्रम सिंह रावत,ज्योति रौतेला,दीपक भंडारी आदि मौजूद रहे।