फागोत्सव होली के रंग में सराबोर

फागोत्सव होली के रंग में सराबोर
ख़बर शेयर करें -

NEWS हालात-ए-शहर ( अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | आज बसंत प्रारम्भ होते ही रंगो की छटा बिखने लगी है , होली की धूम सब जगह मची हुई है । फागोत्सव के इस माहौल में जहां भी देखो महिलाओं और पुरुषों की होलियां हो रही हैं। हर कोई होली के रंग में सराबोर है।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने पत्नी को मामूली विवाद में चाकू से गोद डाला और हुआ फरार

शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में हर्ष विहार के अंतर्गत पूनम काण्डपाल के निवास पर महिला होली का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं ने कुमाऊंनी और ब्रज दोनो ही भाषा में गीतों को गाकर होली का समां बांध दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आवाम ने आप को वोट देकर चुना है अपने वादों पर खरे उतरे-शुऐब अहमद

सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन के साथ शुरू हुई होली में महिलाओं के द्वारा केसरिया रंग किसने उड़ाया किसने उड़ाया गुलाल, आओ-आओ ब्रजराज खेलें होली, होली खेले रघुबीरा अवध में, कैसी रही दिन-रात सीता बन में अकेली कैसे रही आदि होली के गीतों को गाया गया।
इस अवसर पर सोनी तिवारी, माया फर्त्याल, पुष्पा कनवाल, पूनम तिवारी,जानकी, ममता दीपा ,कुसुम, भावना, तारा, जयश्री तिवारी आदि उपस्थित रहे।