हरिद्वार चुनावो से पहले भाजपा नेता सहित अन्य दलों के 500 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन

हरिद्वार चुनावो से पहले भाजपा नेता सहित अन्य दलों के 500 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
ख़बर शेयर करें -

हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) देहरादून \ हल्द्वानी उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी के द्वारा उनके अथक प्रयासों से आज अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख खानपुर भाजपा नेता विनोद चैधरी एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने अपने सैकडों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सभागार में आयोजित उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में हरिद्वार के भाजपा नेता किसान नेता विनोद चैधरी एवं मनीष कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में अपने सैकडों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारी सीजन में फुटपाथ सड़को पर कारोबारियों द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान VIDEO

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि विनोद चैधरी ने ब्लाक प्रमुख पद पर रहते हुए क्षेत्र के लोगों की सेवा की है विनोद चैधरी, श्री मनीष कुमार एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से कांग्रेश पार्टी को चुनाव में निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज खबर फ्रेंड्स कॉलोनी में आयकर विभाग की छापमारी एक करोड़ 70 लाख 10 हजार रूपये बरामद

विनोद चैधरी एवं मनीष कुमार के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नकली प्रधान, रणवीर सिंह प्रधान, एडवोकेट संजय प्रधान, ज्ञान सिंह प्रधान, अनिल सैनी, वीरबल सिंह, सद्दाम, शकील, जाकिर, तसव्वर, आशु, अरशद अली, शमशाद अली, तसलीम, आकील, रियासत, गफ्फार, सरदार बलवन्त, सरदार ज्ञान सिंह, सरदार रहभजन सिंह आदि शामिल थे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के सलाहकार सुरेन्द्र अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता गरिमा धसोनी एवं महावीर रावत एवं किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पी तोमर एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल सिंह प्रदेश महासचिव सुधीर चौधरी और राशिद पहलवान जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस पछवा दून एवं प्रदेश सचिव अक्षत गोस्वामी एवं कांग्रेस नेता सहदेव चौधरी एवं प्रदेश सचिव सुरेश यादव एडवोकेट एवं राजेश संगवान एवं दलवीर बर्थवाल एवं दानिश तनवीर खान एवं अनिल शर्मा रोशन लेपचा प्रदेश सचिव देश दीपक संगठन मंत्री कैरोल प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेश जसवीर रावत अभिषेक भंडारी किसान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौधरी और खानपुर विधानसभा अध्यक्ष किसान कांग्रेश चौधरी कुलवीर सिंह मनीष पांडे प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस मोहन काला सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद विकास चौहान ने किया

यह भी पढ़ें 👉  नवीन मंडी में कोविड19 की गाईड लाइनों का सख्ती से पालन

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।