स्मैक तस्करो पर कड़ा प्रहार 28 ग्राम स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार > VIDEO

स्मैक तस्करो पर कड़ा प्रहार 28 ग्राम स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार > VIDEO
ख़बर शेयर करें -

प्रदीप मिर्धा स्मैक बहेडी से लाकर हल्द्वानी में बेचने वाला 17.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
वत्सल्य बिष्ट निवासी सिविल लाईन भोटिया पड़ाव \ भट्ट वाली गली तिकोनिया हल्द्वानी 10.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार

  • HS NEWS * ATUL AGARWAL – HALDWANI | हल्द्वानी नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने एस.ओ.जी. व थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देशों पर पुलिस टीम ने 10.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिफ्तार किया है। एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने इसका खुलासा किया कि अभियुक्त बरेली के बहेडी से स्मैक खरीद कर लाया था।
यह भी पढ़ें 👉  शोशल मिडिया से महिला की दोस्ती ने पहुँचाया सलाखों के पीछे व्यापारी को धमकाने वाला पुलिस गिरफ्त में

हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम एवं राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में दिनांक 16 सिंतम्बर, 2023 को एसओजी एवं थाना काठगोदाम की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति के द्वारा 10.28 ग्राम अवैध स्मैक वाहन संख्या यू0ए0-01-3595 मारुति में परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। थाना काठगोदाम में गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वही दूसरी ओर जानकारी अनुसार संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के सफल पर्यवेक्षण में डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ के नेतृत्व में थाना स्तर गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दूचौड द्वारा मय हमराही कर्मगणों के सुभाषनगर बैरियर से आगे शमशान घाट के पास लालकुआं चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति प्रदीप मिर्धा पुत्र प्रफुल्ल मिर्धा निवासी राजीव नगर बंगाली कालोनी लालकुआ नैनीताल उम्र 33 वर्ष के कब्जे से 17.92 ग्राम स्मैक बरामद गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने पर्यटन से जुड़े करोबार को लेकर मुख्यमंत्री से की यह बड़ी मांग

गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध कोतवाली लालकुओं में मुकदमा एफआईआर न०- 242 / 23 धारा 8/21 | NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में कई मामलों जेल जा चुका जिसका आपराधिक इतिहास निम्न हैं।इसका
पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है 1- FIR NO- 178/17 आरटी 8/20 एनडीपीएस एक्ट 2- FIR NO- 112/19 धारा 25 आर्म्स ACT 3- FIR NO- 163 / 22 धारा 60 आबकारी अधि० 4- FIR NO- 237 / 22 धारा 60 आबकारी अधि
15- FIR संख्या 258 / 22 धारा 8/21 NDPS एक्ट 6- FIR NO- 342 / 22 धारा 8/20 NDPS एक्ट,7- गुण्डा चालानी रिपोर्ट क्र०सं०- 11/2

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में होगी 1 और 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता – समित टिक्कू

पुलिस टीमें लालकुंआ \ काठगोदाम

1- SHO श्री डी0आर0 वर्मा – 2-उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिंह – 3- कानि0 श्री चन्द्र शेखर -4- कनि0 श्री कमल विष्ट
1 -उ0नि0 श्री फिरोज आलम ( चौकी मल्ला काठगोदाम ) -2- कानि0 श्री योगेश कुमार (काठगोदाम) -3- कानि0 श्री अशोक रावत (एसओजी)