गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म की आशंका
कुमांऊ मेें अपराधों की संख्या में लगातार हो रहा है इजाफा
संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी | विश्वनीय सूत्रों के हवाले से जिला उधमसिंह नगर के शहर बाजपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है जानकारी के मुताबिक कनौरा गांव में गन्ने के खेत में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2025/01/1678417951952.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/468782591_928579749413177_5350918625935171103_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/12/279868932_3214916948774527_2443321911314777880_n.jpg)
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2023/05/women-murdur-bazpur.jpg-1.webp)
जानकारी के अनुसार आज सुबह कनौरा गांव में गन्ने के खेत में एक महिला की लाश मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इधर महिला के परिजन दोराहा चैकी पहुंचे तो उन्होंने महिला के घर न पहुंचने की सूचना दी। बताया कि वह वह घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। देर रात तक भी उसका परिजनों को फोन नहीं आया। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस डाग स्क्वाड, एसओजी और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ad-KamalSweets.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 हालात-ए-शहर के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
![](https://halateshahar.in/wp-content/uploads/2022/10/DSC_0565.jpg)
न सत्ता पक्ष, न विपक्ष, केवल जनतापक्ष *हमारा यू ट्यूब चैनल * हालात-ए-शहर *सबक्राइब करे बेल आइकॉन दबाना न भूले और देखते रहे खबरे हल्द्वानी से *अतुल अग्रवाल हालात-ए-शहर वेबसाइट www.halateshahar.in मेल आईडी atulagarwal9927@gmail.com न्यूज कवरेज़ /विज्ञापन के लिये 9927753077 * 6399599595