हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा साम्प्रदायिक ताकतों से लड़कर देश को एकजुट करेगी -सुमित हृदयेश>>देखे VIDEO

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा साम्प्रदायिक ताकतों से लड़कर देश को एकजुट करेगी -सुमित हृदयेश>>देखे VIDEO
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्डदेश को बांटने का काम कर रही भाजपा : अजय कुमार

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | आज हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई । यात्रा में उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा स्वराज आश्रम से शुरू हो पूरे शहर में निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  अन्य भर्तियो की जांच भी एसटीएफ को सौंपना धामी सरकार का सराहनीय निर्णय

इस दौरान यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। देश में सहिष्णुता और एकजुटता का माहौल लाने के लिए इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर छला जा रहा है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, इन सभी मामलों को जनता के बीच हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसपोर्ट नगर में नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अवैध निर्माण 9,बॉयलरो पर बड़ी कार्यवाही >

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संकल्प के साथ ही उत्तराखंड में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है। जो सांप्रदायिक ताकतों से लड़कर देश को एकजुट करने का काम करेगी और एकजुटता का संदेश देगी।