हल्द्वानी में पुलिसकर्मी के मकान में दिल्ली की महिला के साथ दुष्कर्म
महिला ने ₹400000 नगदी और ₹2800000 के जेवरात भी हड़पने का भी लगाया आरोप

हल्द्वानी में पुलिसकर्मी के मकान में दिल्ली की महिला के साथ दुष्कर्ममहिला ने ₹400000 नगदी और ₹2800000 के जेवरात भी हड़पने का भी लगाया आरोप
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

हल्द्वानी: दिल्ली की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को झांसा देकर हरियाणा के एक व्यक्ति द्वारा दिल्ली से हल्द्वानी लाकर एक पुलिसकर्मी के मकान में दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घटना 2 साल पुराना बताया जा रहा है। यही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने दुष्कर्म के साथ-साथ उसके ₹400000 नगदी और ₹2800000 के जेवरात भी हड़प ली है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी केंद्रों में मासूमो की ज़िंदगी से खिलवाड़ बांट दिए सड़े अंडे

महिला ने पूरे मामले में दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को मुखानी पुलिस में ट्रांसफर किया है।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त 20 को उसके भाई ने पुश्तैनी हड़प ली। इसी कारण वह घर से गुस्साकर अपने जेवरात और चार लाख रुपये नगदी लेकर निकली थी। उसने अपने परिचित हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 28 निवासी प्रवीण कुमार शर्मा उसको मदद देने का भरोसा दिया क्योंकि प्रवीण महिला के बच्चों को पढ़ाता था, इसी कारण महिला ने उसके ऊपर भरोसा कर लिया महिला ने बताया कि 1 दिन प्रवीण कार में बिठा कर उसको हल्द्वानी ले आया।

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात के मोरवी ब्रिज हादसे पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कही ये बात…देखे VIDEO

आरोप है कि प्रवीण ने उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर उसके पैसे नहीं मिलेंगे और बदनामी भी होगी। महिला 15 सितंबर20 को बस से दिल्ली चली गई। महिला ने दिल्ली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद दिल्ली पुलिस मामले को हल्द्वानी पुलिस को ट्रांसफर किया है पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए,,,,भट्ट

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए,,,,भट्ट

ईवीएम एवं संवैधानिक प्रक्रिया पर कांग्रेस को भरोसा नहीं और कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं,,,, भट्टनिर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार...