कांग्रेस खेमे में भगदड़ दिनेश अग्रवाल भाजपा में गए सरपट

कांग्रेस खेमे में भगदड़ दिनेश अग्रवाल भाजपा में गए सरपट
ख़बर शेयर करें -
  • जनता जनार्दन की आवाज संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी |

गिले-शिकवों के बाद आखिरकार कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस , लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस के खेमे में मची भगदड़ रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके लगते ही जा रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने हाथ का साथ छोड़ दिया

कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आज देहरादून बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक विनोद चमोली की उपस्थिति में दिनेश अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

यदि बात की जाय तो लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी मैदान में कांग्रेस के सिपहसालार धीरे-धीरे भाजपा के आगे अपने हथियार डालते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड की कांग्रेस के लिए बड़ा झटका ये है