नगर निगम रूद्रपुर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज अब महिला स्वयं सहायता समूह की 89 महिलाओं ज़िम्मे

नगर निगम रूद्रपुर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज अब महिला स्वयं सहायता समूह की 89 महिलाओं ज़िम्मे
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी \ रूद्रपुर 20 फरवरी 2023- नगर निगम द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। । समूह की 89 महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें अब तक कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का कलेक्शन अनुबंधित फर्म द्वारा ही किया जाता था। अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा।

नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए महानगर को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोनों में यूजर्स चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूहों में से 89 महिलाओं का चयन कर नारी शक्ति सेना के नाम से एक महिला समूह बनाया गया है। यह समूह अब घर घर जाकर यूजर्स चार्ज वसूल करेगा। साथ ही कूड़ा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों का समाधान भी करवायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रोटी बैंक का सराहनीय कार्य यात्रियों को कराया भोजन

नारी शक्ति सेना के लिए चयनित की गयी महिलाओं को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से महिलओं को आईडी कार्ड वितरित किये। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने यूजर्स चार्ज वसूलने की जिम्मेवारी सौंपी है। यूजर्स चार्ज वसूली के लिए समूह को 25 प्रतिशत का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि महिलाएं पुरूषों की तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम स्तर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  महानगर हल्द्वानी में लगने वाले हाट बाज़ारो को लेकर नगर निगम के अधिकारियो ने लिया बड़ा निर्णय…विस्तार से न्यूज के लिए देखे VIDEO

इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यूजर चार्जेज़ वसूलने के साथ-साथ जनता को गीला एवं सूखा कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में भी विशेष तौर पर जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हर घर से कूड़ा उठाया जाये तथा कूड़ा कलैक्शन के समबन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लाभकारी सरकारी योजनाओ को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य – बेला तोलिया> VIDEO

इस दौरान कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, एसएनए राजू नबियाल सहित अन्य अधिकारी व महिलाएं उपस्थित थी।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...